- जनसभा में भावुक हुए लोग जेल में बंद आप सांसद संजय सिंह की बेटी का वीडियो हो रहा वायरल

जनसभा में भावुक हुए लोग जेल में बंद आप सांसद संजय सिंह की बेटी का वीडियो हो रहा वायरल

नई दिल्ली । दिल्ली आबकारी मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) के फायरब्रांड नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की तेज-तर्रार बेटी इशिता सिंह अपने पिता की तरह जोशीला संबोधन देकर चर्चा में आ गई हैं। इशिता ने बुधवार को जनसभा में अपने पिता की चिट्ठी को मंच से पढ़कर सुनाया। उनका संबोधन सुनकर लोग भावुक हो गए। दरअसल, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बुधवार को आजाद सेवा समिति के वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया था। 



जेल में बंद AAP सांसद संजय सिंह हर शुक्रवार को रखेंगे उपवास, कई जगहों पर  कार्यकर्ता भी देंगे साथ | Delhi excise policy AAP MP sanjay singh to fast  every friday against



इस कार्यक्रम में पहुंचीं इशिता सिंह ने अपने पिता संजय सिंह द्वारा जेल से लिखी गई चिट्ठी को मंच से पढ़कर लोगों को बताया। पापा देश के तानाशाहों से लड़ रहे हैं और हर तानाशाह डरपोक और कायर होता है। गांधीजी, भगत सिंह जी, नेहरू जी, लोहिया जी कितने साल जेल में रहें तो जेल के डर से संजय सिंह रुकने वाला नहीं है। 



जेल में बंद AAP सांसद संजय सिंह हर शुक्रवार को रखेंगे उपवास, कई जगहों पर  कार्यकर्ता भी देंगे साथ | Delhi excise policy AAP MP sanjay singh to fast  every friday against


ये भी जानिए.................

आम आदमी पार्टी की ओर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए गए 4 मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग उनके साहस और अंदाज की खूब सराहना कर रहे हैं। उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है। आप द्वारा 31 जनवरी को दोपहर 2:41 बजे शेयर किए गए वीडियो पर अब तक दस लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं।
जेल में बंद AAP सांसद संजय सिंह हर शुक्रवार को रखेंगे उपवास, कई जगहों पर  कार्यकर्ता भी देंगे साथ | Delhi excise policy AAP MP sanjay singh to fast  every friday against

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag