- धर्म विरोधियों की ठठरी उतारने पर तुले पं‎डित धीरेंद्र शास्त्री, दी चेतावनी

धर्म विरोधियों की ठठरी उतारने पर तुले पं‎डित धीरेंद्र शास्त्री, दी चेतावनी

कानपुर। बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्म ‎विरो‎धियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक हिंदू के जागृत होने का समय आ गया है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए हम सब एकजुट होकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा ‎कि जल्द ही कानपुर में सात दिवसीय कथा कहूंगा और धर्म विरोधियों की ठठरी उतारूंगा। यह देश अब अकबर और बाबर का नहीं है। प्रत्येक सनातनी को कामकाज के साथ रामकाज भी करना होगा।



मेरे भोपाल के पागलों ” आ रहा हूँ में – पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री


 दरअसल, बुधवार को चौबेपुर के बैदानी रामनगर गांव में बन रहे दक्षिण मुखी बालाजी धाम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में धीरेंद्र शास्त्री पहुंचे। इस दौरान, बागेश्वर महाराज ने मंदिर में जाकर यज्ञाचार्य राजा पांडेय के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। कार्यक्रम में तीन घंटे देरी से पहुंचे बागेश्वर महाराज ने श्रद्धालुओं से कहा कि कानपुर के पागल भी अटूट सनातन प्रेमी हैं, सब की जय हो। यह सुनकर पांडाल तालियों से गूंज उठा। 



मेरे भोपाल के पागलों ” आ रहा हूँ में – पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
ये भी जानिए.................

पत्रकारों से चर्चा में पं.धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि माता-पिता और निस्वार्थ मनोभाव से गरीब की सेवा सबसे बड़ी भक्ति है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए कई चक्र में बैरीकेडिंग लगाई गई। इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर कहा कि राम जन्मभूमि मिल गई। अब कृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी की तैयारी है। भारत अकबर, बाबर या रावण का देश नहीं है बल्कि रघुवर का देश है। अब मंदिर तोड़कर मस्जिद नहीं बनेगी। उन्होंने कहा ‎कि राम मंदिर के लिए जैसे 500 साल इंतजार करना पड़ा। अब ऐसा नहीं होगा। 
मेरे भोपाल के पागलों ” आ रहा हूँ में – पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag