-
डोनेट फॉर देश कैंपेन में मप्र कांग्रेस पांचवें स्थान पर
- मप्र कांग्रेस ने अब तक दिए 1,40,84,074 लाख रुपए का सहयोग
भोपाल। कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के वास्ते धन जुटाने के लिए क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया, जिसे उसने डोनेट फॉर देश का नाम दिया है। इस अभियान के तहत मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अब तक 1,40,84,074 लाख रुपए का सहयोग किया है। वहीं इस राशि के साथ मध्य प्रदेश देशभर में पांचवें स्थान पर है।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने 18 दिसंबर 2023 को पार्टी के 138वें स्थापना दिवस पर क्राउड फंडिंग के लिए डोनेट फॉर देश कैंपेन की शुरुआत की थी। इस कैंपेन के मकसद को लेकर पार्टी नेताओं का कहना है कि, पार्टी को आर्थिक मजबूती देने के लिए इसकी शुरुआत की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने इस अभियान की औपचारिक घोषणा की थी। मप्र कांग्रेस के 66 विधायकों में से अब तक आधे विधायकों की ओर से सहयोग राशि नहीं मिल सकी है। हर विधायक को इस अभियान में 1 लाख 38 हजार रुपए का योगदान देना है। बीते चार दिनों में अभियान में सहयोग करने वालों की संख्या बढ़ी है। पार्टी की कोशिश है कि इस अभियान में मप्र की ज्यादा से ज्यादा सहभागिता रहे।
बीते महीने 18 दिसंबर से शुरू किए गए इस अभियान का एक महीना पूरा हो चुका है। 3 करोड़ 9 लाख रुपए के दान के साथ राजस्थान पहले नंबर पर है। वंही मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कई विधायकों ने डोनेशन देने के लिए पार्टी के नेताओं से समय मांगा है। दरअसल कई विधायक पहली बार चुनकर आए हैं। कुछ विधायकों को दूसरा या तीसरा टर्म भी है। लेकिन उन्होंने एक लाख 38 हजार की राशि देने के लिए कुछ वक्त मांगा है। यही स्थिति पूर्व विधायकों और पूर्व मंत्रियों की भी है। वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, सांसद विवेक तन्खा, पूर्व मंत्री अरुण यादव, वरिष्ठ नेता राम निवास रावत, हेमंत कटारे, जयवर्धन सिंह, विक्रांत भूरिया, सचिन यादव आदि ने एक लाख 38 हजार रु. डोनेट किए हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!