- बोर्ड परीक्षा में अलग-अलग सेट में आएगा प्रश्न-पत्र
भोपाल। कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को पूर्णत: नकल मुक्त बनाने के लिए इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कुछ बदलावों के साथ प्रश्नपत्रों के पुराने पैटर्न को अपनाया है। इस बार परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों के चार अलग अलग सेट उपलब्ध कराए जाएंगे। एक कक्ष में एक समान प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं होगा।
मालूम हो, परीक्षा में एक समान प्रश्न पत्र होने की स्थिति में आस-पास और आगे-पीछे के परीक्षार्थियों में नकल की गुंजाइश बनी रहती है। इसी को रोकने के लिए इस वर्ष चार अलग अलग प्रश्नपत्र तैयार किए गए है। एक कक्ष में प्रश्न पत्र के चार अलग अलग सेट ही वितरित किए जाएंगे ताकि वे एक दूसरे की कापी से नकल न कर सके।
बंद कर दी गई थी व्यवस्था
मंडल ने परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्र के वितरण के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया भी निर्धारित की है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरके जैन के मुताबिक करीब दस वर्ष पूर्व बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पत्रों के अलग अलग ही सेट आते थे लेकिन बाद में सेट की प्रक्रिया बंद कर दी थी। इसके स्थान पर अलग-अलग स्कूलों और अलग-अलग विषयों के परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की थी लेकिन इस बार फिर ए, बी, सी, डी चार सेट में प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
बोर्ड परीक्षा में इस बार परीक्षा केंद्र पर स्थानीय सहायक केंद्राध्यक्ष भी नियुक्त किए जाएंगे। जैन ने बताया कि पांच फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए 76 केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर केंद्राध्यक्षों के अलावा जिस स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उस स्कूल के एक शिक्षक को स्थानीय सहायक केंद्राध्यक्ष भी बनाया गया है। इनकी जिम्मेदारी परीक्षा कक्षों में पानी, बिजली और फर्नीचर जैसी व्यवस्था करना होगा।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!