- करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष ने संतोष भदौरिया का पद छीना

करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष ने संतोष भदौरिया का पद छीना

- जमीन को कब्जा मुक्त कराए जाने को लेकर भिंड एसडीएम ने थाने को लिखा पत्र
भोपाल। भिण्ड में जान से मारने की धमकी दिए जाने को लेकर पुलिस को आवेदन देकर दो रोज पहले ही सुर्खियों में आए करणी सेना युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष संतोष भदौरिया को अपने पद से हाथ धोना पड़ गया। करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष पवन सिंह भदौरिया एवं संगठन महामंत्री स्वतंत्रपाल सिंह द्वारा उन्हें संगठन में कार्यशैली सही न होने का आरोप लगाते हुए पदमुक्त कर दिया है।




तादें कि उदोतपुरा निवासी संतोष सिंह भदौरिया ने तीन रोज पहले पुलिस अधीक्षक असित यादव को आवेदन देकर रिदौली निवासी राजीव सिंह भदौरिया पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। यहां संतोष सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में स्वयं की कृषि भूमि पर राजीव सिंह द्वारा तोडफ़ोड़ करते हुए धमकी दिए जाने का आरोप लगाया था। वहीं इस मामले की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त सर्वे क्रमंाक 961 की भूमि पर अवैध रुप से कब्जा कर प्लॉटिंग की जा रही थी। जिसको लेकर राजीव सिंह भदौरिया द्वारा एसडीएम भिण्ड रवि मालवीय के यहां शिकायत की थी।


ये भी जानिए.................

 इस पर जांच करते हुए एसडीएम द्वारा उक्त भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाए जाने के लिए देहात थाना पुलिस को पत्र जारी किया था। जिसमें इस भूमि पर कब्जा किए बल्लू पुरोहित, रविन्द्र दैपुरिया, संतोष सिंह भदौरिया निवासी अटेर रोड के द्वारा किए जा रहे सडक़ व नाली निर्माण को बंद कराते हुए सामान जप्त करने के निर्देश दिए थे। इसी के बाद से यहां मामले ने राजनैतिक रुप ले लिया और शिकायतों का दौर जारी हो गया। खास बात यह है कि पुलिस से जान माल की सुरक्षा को लेकर आवेदन देने के बाद अब संतोष सिंह भदौरिया को अपने पद से हाथ धोना पड़ गया, जिसके बाद अब मामला और रोचक हो गया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag