-
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को मिला घर खाली करने का नोटिस
नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर और उनकी बेटी सुरन्या अय्यर मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। मणिशंकर की बेटी को राम मंदिर के उद्घाटन पर सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से घर खाली करने के लिए कहा गया है। दोनों बाप-बेटी दिल्ली के जंगपुरा में रहते हैं। वहां के आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने एक नोटिस में दोनों से गुहार की है कि वो ऐसे काम न करें जिससे लोगों की शांति भंग हो या उनके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। लोगों ने दरख्वास्त की है कि दोनों इस घर को छोड़कर कहीं और चले जाएं।
पूरा मामला क्या है आइए समझते हैं। दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर औरक उनकी बेटी दिल्ली के जंगपुरा इलाके में रहते हैं। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन मणिशंकर की बेटी सुरन्या ने इसके विरोध में एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने तीन दिन व्रत भी रखा था। सुरन्या की यह पोस्ट और राम मंदिर के विरोध में रख गए व्रत को जान वहां रहने वाले आरडब्ल्यूए के सदस्य नाराज हो गए।
पड़ोसियों ने दोनों बाप-बेटी को जल्द से जल्द घर खाली करने को कह दिया। आरडब्ल्यूए ने अपने नोटिस में कहा कि हम आपके ऐसे बयानों की कदर नहीं करते, जो मोहल्ले की शांति भंग कर सकते हैं या यहां रहने वालों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। आगे लिखा गया कि अगर आपको लगता है कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का विरोध करना जायज है, तो हम यह सुझाव देंगे कि आप कृपया ऐसी कॉलोनी में चले जाएं जहां लोग ऐसी नफरत के प्रति आंखें मूंद लेते हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!